अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल (बंसल गुट) गोला की आवश्यक बैठक अलीगंज रोड स्थित युवराज ज्वेलर्स पर सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने व संचालन जिला महासचिव लियाकत हुसैन ने किया। विगत दिनों से भंग चली आ रही संगठन की इकाइयां व उपइकाइयों का पुनर्गठन करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने विधान सभा अध्यक्ष पद पर बिपिन गुप्ता, महामंत्री कालिका गुप्ता, नगर युवा अध्यक्ष पद पर आमिर ख़ान सईदी, महामंत्री कपिल वर्मा, उपाध्यक्ष अरमान अंसारी, सुधीर गौतम, रज़ि खान, शिवम गुप्ता, सचिव राहुल वर्मा बॉबी, कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता मोनू, महिला नगर अध्यक्ष पद पर श्रीमती अनुराधा बंसल , तहसील युवा अध्यक्ष पद पर अमन खान आमिर, इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिकल्स संघ अध्यक्ष पद पर अनिरुद्ध गुप्ता, महामंत्री रामौतार राजपूत को नियुक्त किया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नगर इकाई अध्यक्ष पद पर दुर्गेश सोनी व सचिव अली हुसैन को महत्व पूर्ण दायित्व सौंपा गया। ​अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न | New India Timesसभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र व फूल मालाएं भेंट की गई। सभी ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर संगठन को औऱ भी प्रभावी व मजबूती के साथ चलाने का वायदा किया। जिलाध्यक्ष अरुण अवस्थी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पंद्रह दिवस के अंदर कार्यकारिणी बना कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश सोनी ने कहा कि किसी भी व्यापारी का शोषण, दोहन बर्दास्त नही किया जाएगा, चाहे वह कोई भी विभाग हो।

इस अवसर पर अविनाश गुप्ता, सर्वेश वर्मा, सद्दाम हुसैन, रितेश शुक्ला, अतुल राजपूत, राजनारायण पुरवार, आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।

By nit

Exit mobile version