वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील पलिया कला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पलिया नगर में नगर अध्यक्ष आर.डी. राय के नेतृत्व में मतदाता सूची पुनर्रीक्षण अभियान चलाया गया।
मोहल्ला ढाकिन शहरी सिंगहिया ,मोहल्ला अहिरान, मोहल्ला किसान प्रथम ,मोहल्ला टेहरा शहरी सहित कई मोहल्लों में अभियान चलाया गया जिसमें मो. अहिरान के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में खीरी के सांसद अजय मिश्र टेनी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची में किस प्रकार से नाम सही करवाने हैं और जो नाम गलत हैं उनको किस प्रकार से हटवाना है आदि तमाम प्रकार की जानकारियां दीं। नव मतदाता पंजीकरण के बारे में विशेष रुप से जोर देते हुए कहा यह मतदाता भारतीय जनता पार्टी व नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े समर्थक हैं और इनकी 2019 के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी, आप सभी नौजवानों को साथ में लेकर इस कार्य को पूरा करने का प्रयास करें।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह ,पूर्व नगर अध्यक्ष राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष प्रगति गुप्ता ,नगर महामंत्री अनुज शुक्ला बिट्टू, राज कुमार श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, गौरव बंसल, घनश्याम श्रीवास्तव, अमित गुप्ता बड़े ,सतीश चौधरी, शशि शंकर शुक्ला ,अमन प्रताप सोनू पांडेय सहित तमाम पदाधिकारी, बूथ प्रमुख व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
