जयपुर में महात्मा फुले ब्रिगेड एवं सावित्री बाई राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से देश प्रदेश की च्यननित 51 महिला शक्तियों को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से किया गया सम्मानित | New India Times

अनीता स्वामी/भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर, NIT; ​जयपुर में महात्मा फुले ब्रिगेड एवं सावित्री बाई राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से देश प्रदेश की च्यननित 51 महिला शक्तियों को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से किया गया सम्मानित | New India Times
राजस्थान चेम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स सभागार राजस्थान जयपुर में महात्मा फुले ब्रिगेड एवं सावित्री बाई राष्ट्रीय जागृति मंच की और से होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह में देश प्रदेश की च्यननित 51 महिला शक्तियों को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से सम्मानित किया गया।
महात्मा फुले ब्रिगेड एवं सावित्री बाई राष्ट्रीय जागृति मंच की राजस्थान प्रदेश अध्यक्षा एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल ने जानकारी देते बताया की देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले को समर्पित एक राष्ट्रीय स्तर का समाम्न समारोह का आयोजन 21 जून को चैम्बर्स ऑफ़ कॉमर्स सभागार जयपुर में आयोजित किया गया, जिसमें देश प्रदेश की 51 उन महिला शख्सियतों को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से मुख्य अतिथि राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज़ चिश्ती, मुख्य वक्ता लाड कुमारी जैन पूर्व चेयरमैन महिला आयोग , समाज सेवी मोती बाबा, राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेन्द्र कपूर दिल्ली और बीकानेर से प्रदेश महा सचिव कॉंग्रेस (कच्ची बस्ती प्रकोस्ट) डॉ पी के सरीन अपने हाथों इन हस्तियों को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से नवाजा। इस अवसर पर कई गणमान्य हस्तियों के साथ पूरे प्रदेश से आई महिलाओ ने भाग लिया।​जयपुर में महात्मा फुले ब्रिगेड एवं सावित्री बाई राष्ट्रीय जागृति मंच की ओर से देश प्रदेश की च्यननित 51 महिला शक्तियों को राष्ट्रीय नारी शक्ति गौरव अवॉर्ड 2018 से किया गया सम्मानित | New India Timesमुख्य अतिथि के रूप में समारोह में आई देश प्रदेश की चयनित अवॉर्डीज को संबोधित करते राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा रेहाना रियाज चिश्ती ने कहा की इस प्रकार के आयोजन से प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है और महात्मा फुले जी एवं ज्योतिबा फुले जी को समर्पित आज का राष्ट्रीय अवॉर्ड समारोह अपने आप में एक अनूठा आयोजन है और आज राजस्थान की धरती पर देश प्रदेश की प्रतिभाओं का हम स्वागत करते है और एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल को साधुवाद की आपने भारत के कोने कोने से प्रतिभाओं को आज एक मंच पर इकट्ठा कर एक मिशाल पेश की है और पूरे आयोजन का सफ़ल संचालन कर भैरु सिंह राजपुरोहित ने कार्यक्रम को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुचा दिया जिसके लिए आप बधाई के हक़दार है।

वहीं मुख्य वक्त पूर्व चेयरमैन महिला आयोग लाड़ कुमारी जैन ने महिला सशक्तिकरण पर अपनी बात रखते हुए आयोजन पर आयोजकों को साधुवाद दिया साथ ही इस अवसर पर समाज सेवी मोती बाबा , डॉ पी के सरीन , राष्ट्रपति अवॉर्डी राजेंद्र कपूर सहित वक्ताओं ने विचार रखे। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जस्टिस सुशीला नागर ने की। अंत में एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल ने सभी का आभार प्रकट किया और अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया, वही कार्यक्रम का संचालन भैरु सिंह राजपुरोहित ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version