भोपाल के बैरसिया इलाके में दलित किसान को जिंदा जला कर दबंगों ने खेत पर की कब्जे की कोशिश | New India Times

मुकीज खान/अबरार अहमद, भोपाल, NIT; ​भोपाल के बैरसिया इलाके में दलित किसान को जिंदा जला कर दबंगों ने खेत पर की कब्जे की कोशिश | New India Timesमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कुछ दबंगों ने दलित किसान के खेत पर कब्जा कर लिया और जब किसान ने इसका विरोध किया तो उसे ​उसकी पत्नी के सामने जिंदा जला दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। किसान को यह खेत दिग्विजय सिंह सरकार के समय पट्टे पर मिली थी और तभी से लगातार इस जमीन पर किसान का कब्जा भी चला आ रहा था। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। आसपास के थानों की पुलिस को बडी तादाद में शांति स्थापित करने के लिए तैनात किया गया है। 

बताया जा रहा है कि घटना राजधानी से सटे बैरसिया तहसील के परसोरिया घाटखेड़ी गांव की है। यहां किसान किशोरी लाल जाटव का कसूर बस इतना था कि उन्होंने अपनी पट्टे की जमीन को जोत रहे दबंगों का विरोध किया था। मृत किसान के बेटे कैलाश जाटव ने बताया कि, “2002 में सरकार ने हमें परसोरिया जोड़ स्थित 3.5 एकड़ जमीन पर पट्टा दिया था। तब से ही हम यहां खेती कर रहे थे। इस साल गांव के दबंग तीरन सिंह यादव ने इस पर कब्जा कर लिया।

कल सुबह जब मां तंखिया और पिता किशोरी लाल खेत पर पहुंचे तो देखा कि तीरन, उसका बेटा प्रकाश, भतीजे संजू और बलबीर खेत को ट्रैक्टर से जोत रहे थे। पिता ने विरोध किया तो चारों धमकाने लगे। जब वे नहीं माने तो प्रकाश, संजू और बलबीर ने उनके हाथ-पैर पकड़ लिए और तीरन ने पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जला दिया। मां चीखती चिल्लाती रही पर किसी ने उनकी नहीं सुनी।

इस सनसनीखेज हत्या के बाद बैरसिया पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या, खेत पर कब्जे की कोशिश और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गांव में तनाव बढ़ गया है। बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोग अस्पताल में इकट्ठा हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। भीड़ बढ़ते देख बैरसिया पुलिस को भोपाल से बल बुलवाना पड़ा। फिल्हाल इलाके में तनाव फैला हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version