होमगार्ड राजेंद्र यादव हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, भिंड ( मप्र ), NIT; ​होमगार्ड राजेंद्र यादव हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार | New India Timesभिंड जिले में 12 फरवरी को हुए होमगार्ड सैनिक राजेंद्र यादव की हत्या के मामले में देहात थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी दबोहा मोड़ से की गई है। 

विगत 12 फरवरी को जमीन विवाद और वर्चस्व को लेकर होमगार्ड सैनिक राजेंद्र यादव की उसवक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह ड्यूटी के लिए घर से जा रहे था। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों को ग्वालियर रोड पर दबोहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही पूरे मामले के खुलासे की उम्मीद है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version