शासकीय एमजेएस महाविद्यालय पर संचालित संकल्प कोचिंग के दौरान विभागीय अधिकारी और छात्रों से कलेक्टर ने की चर्चा | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​शासकीय एमजेएस महाविद्यालय पर संचालित संकल्प कोचिंग के दौरान विभागीय अधिकारी और छात्रों से कलेक्टर ने की चर्चा | New India Timesकलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित की जा रही संकल्प कोचिंग के तहत व्याख्यान जारी रखे जायेंगे साथ ही प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षको द्वारा नियमित रूप से कोचिंग पढाने के कार्य को आगे बढ़ाया जावेगा। वे शासकीय एमजेएस महाविद्यालय पर संचालित की जा रही संकल्प कोचिंग के दौरान विभागीय अधिकारी और छात्रों से चर्चा कर रहे थे। 

इस अवसर पर एसडीएम श्री संतोष तिवारी, महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मंजू अवस्थी, संकल्प कोचिंग के प्रभारी श्री अभिषेक यादव, कॉलेज के प्रोफेसर श्री गजेन्द्र चंदेल भास्कर सिंह, श्री दिनेश भदौरिया अन्य अधिकारी और कॉलेज के प्राध्यापक तथा संकल्प कोचिंग में आए छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर संचालित की जा रही संकल्प कोचिंग की गतिविधियों को निर्देशानुसार जारी रखा जावे। साथ ही पूर्व निर्धारित गतिविधियों के अनुसार कार्यवाहियां जारी रखी जावे। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी एवं शिक्षक छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए संकल्प कोचिंग के माध्यम से पारंगत करें। साथ ही छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की दिशा में पढाई का क्रम जारी रखे। 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने एमजेएस कॉलेज में स्थित लायब्रेरी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही किए गए कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि लायब्रेरी की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जावे। जिससे छात्र-छात्राओं को ज्ञान अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version