भिंड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से नोटों से भरा बैग चोरी | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​भिंड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से नोटों से भरा बैग चोरी | New India Timesभिंड मे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक किशोर ने रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। बैग में एक लाख साठ हजार रुपय थे जिन्हें कैशियर ने अपनी कुर्सी के पास रख था। कैशियर किसी काम से कुर्सी से उठकर चला गया, तभी एक किशोर ने नजर बचाकर बैग को उठा लिया और बैंक से बाहर निकल गया। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोर की तलाश शुरु कर दी है।

दरअसल सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कियोस्क चलाने वाले अजय प्रताप सिंह कैश जमा करने के लिए बैंक पहुंचे थे। बैंक में भीड़ अधिक होने की वजह से कैशियर ने पैसा जमा करने के बजाय पैसे से भरे बैग को अपनी कुर्सी के पास रख लिया। रुपयों से भरे बैंग पर बैंक में मौजूद एक किशोर पहले से ही नजर जमाए बैठा था। बैंक में काफी भीड़भाड़ थी। हर कोई अपने काम में व्यस्थ था। कैशियर भी किसी काम से अपनी कुर्सी से उठकर चला गया, इसी का फायदा किशोर ने उठाया। किशोर तुरंत कैशियर की कुर्सी के पास पहुंचा और रुपयों से भरा बैग उठाकर बैंक से बाहर निकल गया। कैशियर जब अपनी सीट पर वापस लौटा तो मौके से बैग गायब मिला। इस बात की खबर तुरंत पुलिस को दी गई साथ ही बैंक के सीसीटीवी भी खंगाले गए तो कैमरे में एक किशोर द्वारा बैग चोरी करते हुए दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version