पुलिस कर्मियों ने गर्मी से परेशान गरीब परिवार को भेंट की कूलर | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 

पुलिस कर्मियों ने गर्मी से परेशान गरीब परिवार को भेंट की कूलर | New India Times​थाना क्षेत्र गोला का मंदिर पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान सड़क पर सोता हुआ एक परिवार मिला, जिससे पुलिस ने पूछा कि सडक पर इतनी रात में क्यों सो रहे हो? इस पर महिला व बच्चे ने बताया कि हमारा ठेला है और सामने ही झोपड़ी बना रखी है। रात में अत्याधिक गर्मी के कारण सड़क पर सोने को मजबूर हैं। पुलिसकर्मियों के मन में मां बेटे की बात बैठ गई और उन्होंने आपसी सहयोग से इस परिवार को कूलर भेंट कर कहा कि अब अंदर सोइये। ऐसे पुलिसकर्मियों की इस मानवता भरी पहल की लोग सराहना कर रहे हैं।

जहां पुलिस को क्रूर और निर्दयी कहा जाता है ऐसे में जिन पुलिसकर्मियों ने यह काम कर दिखाया है वह तारीफ के काबिल ही नहीं बल्कि मानवता के पटल पर एक छाप है, इसकी जितनी सराहना की जाए वह कम है। पुलिस महकमे को भी ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित करना चाहिए ताकि उनकी प्रेरणा से आगे भी ऐसे कार्य करने वाले तैयार हों।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version