अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
संपत्ति के विवाद में पत्रकार के बड़े भाई ने छोटे भाई के परिवार की लोहे की पाइप आदि से जबरदस्त धुलाई कर दी जिसमें पत्रकार की बीवी के सर पर गंभीर चोट लगी है जिसकी हालत जिला अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। NIT संवाददाता से बात करते हुए पत्रकार अब्दुर्रहमान मालिक ने बताया है कि चालीसगांव रोड पुलिस ने दोनों पक्षों पर उत्पात मचाने का मामला दर्ज किया है।
80 फ़िट रोड स्थित नजम नगर निवासी पत्रकार अब्दुर्रहमान मालिक ने बताया है कि उनके पिता का पांच महीने पूर्व देहांत हो गया था जिसके चलते बड़े भाई सुलेमान मालिक से संपत्ति को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था जिसमें रविवार दोपहर के समय घर पर कब्जा करने हेतु सुलेमान मालिक ने उसके छोटे भाई की गैर मौजूदगी में उसके परिवार पर हमला बोल दिया जिसमें पत्रकार अब्दुर्रहमान मलिक की पत्नी खैरुल निशा के सिर पर सुलेमान मालिक ने लोहे के पाइप से हमला कर उसके गले में से सोने का मंगलसूत्र छीनकर हाथ पकड़ कर घर से खिंच कर बाहर निकाल दिया। सुलेमान के परिवार के अन्य सदस्यों ने भी पत्रकार अब्दुलरहमान मालिक के परिवार की पिटाई की, जिसमें पत्रकार की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, उसे उपचार हेतु हीरे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चालीसगांव रोड़ पुलिस ने अब्दुलरहमान मालिक की शिकायत पर मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा विभिन्न धाराओं के तहत सुलेमान निजामुद्दीन मलिक, सलाउद्दीन सुलेमान मलिक, सिराजुद्दीन सुलेमान मलिक, सुमैया सुलेमान मलिक, आदिल सुलेमान मलिक, जेबुन्निसा सुलेमान मलिक, नजमुल निशा सुलेमान मलिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
