आर्ट ऑफ डेजल डांस प्रतियोगिता महिलाओं और बालिकाओं के सपनों को नई उड़ान देगी, छुपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच देना और उनकी प्रतिभा को दुनियां के सामने लाना ही उद्देश्य: राज बाईसा | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, जयपुर (राजस्थान), NIT; ​​आर्ट ऑफ डेजल डांस प्रतियोगिता महिलाओं और बालिकाओं के सपनों को नई उड़ान देगी, छुपी हुई प्रतिभाओं को एक मंच देना और उनकी प्रतिभा को दुनियां के सामने लाना ही उद्देश्य: राज बाईसा | New India Timesअपने देश प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है , खासकर अपने रंग रंगीले राजस्थान में एक से बढ़कर एक प्रतिभा मौजूद हैं, आवश्यकता है तो उचित मंच की और प्रोत्साहन की, यह बात NIT संवाददाता से समाज सेवी श्रीमती राज कवंर राठौड़ ने कही।

इसी उद्देश्य और विचारों के साथ प्रदेश की राजधानी ग़ुलाबी नगरी जयपुर में अग्रणी संस्था साकार महिला विकास समिति एवं आर डी फाइनेश जयपुर द्वारा प्रतिभाओं को उचित मंच देने के उद्देश्य से आर्ट ऑफ डेजल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन श्रखला के तहत अब तक कई ऑडिशन पुरे किये जा चुके हैं।
आयोजक निशा पारीक ने जानकारी देते बताया की आर्ट ऑफ डेजल के तहत ऑडिशन पार्ट 2 का आयोजन होटल वाची इन (सिल्वर लेक) में हुआ और इस ऑडिशन में भी 228 प्रतिभाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और मुख्य अतिथि डॉ अर्चना शर्मा के साथ राधेश्याम गुप्ता , राज शर्मा रहे वही ऑडिशन 2 के निर्णायक कंनु मेहता , पायल लश्करी ,मैक्स सर और राज शर्मा रहे और प्रतिभाओं को उपहार भेंट किए । 
  साथ ही इस भव्य आयोजन कें पोस्टर का विमोचन भी गत दिनो मोती डूंगरी गणेश मंदिर में हुआ जिसमें श्रीमती राज कवंर राठौड़ “राज बाईसा” , निशा पारीक , मिताली हंसराजनी , देव शर्मा , चेतन शर्मा , धनश्याम मुलानी ,तपन शर्मा , नुपूर सोनी सहित टीम सदस्य मौजूद रहे ।
  इस अवसर पर राज कवंर राठौड़ ने बताया की इस आर्ट ऑफ डेजल में विनर प्रतियोगिताओं को मुंबई में आयोजित होने वाले रियल्टी शौ में अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का मोक्का मिलेगा और आगामी 8 जून को आयोजित होने वाले समारोह में प्रतिभाओं को पुरुष्कार से नवाजा जायेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version