भिंड कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने दंदरौआधाम स्थित हनुमान जी के दर्शन कर संत 1008 श्री रामदास जी महाराज का लिया आशिर्वाद | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; 

भिंड कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने दंदरौआधाम स्थित हनुमान जी के दर्शन कर संत 1008 श्री रामदास जी महाराज का लिया आशिर्वाद | New India Times​भिंड कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने जिले के दंदरौआधाम स्थित हनुमान जी के दर्शन किए साथ ही संत श्री 1008 रामदास जी महाराज का आशीर्वाद लिया। इसी प्रकार दंदरौआधाम स्थित गौ शाला के संचालन व्यवस्था पर चर्चा की। इस अवसर पर दतिया के एसडीएम श्री वीरेन्द्र कटारे, दंदरौआधाम के पुजारी श्री रामबरन, प्रवक्ता श्री जलज त्रिपाठी, विभागीय और भक्तगण तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री आशीष कुमार गुप्ता ने चर्चा के दौरान गौशाला में गौ संरक्षण की दिशा में जानकारी प्राप्त की साथ ही पशु पालन विभाग के माध्यम से गौ शाला को दिए जा रहे सहयोग एवं दंदरौआधाम स्थित परिसर में विकसित सुविधाओं पर चर्चा की। इसी प्रकार दंदरौआधाम पर आने वाले श्रद्वालुओं को पीने के पानी आदि के बारे में भी जानकारी ली साथ ही विद्युत व्यवस्था और प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के अलावा चिकित्सक एवं कर्मचारियों की व्यवस्था के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं के बारे में चर्चा की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version