डाक विभाग के बाबू ने गलत रिपोर्ट लगाकर वापस कर दी रजिस्ट्री | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​डाक विभाग के बाबू ने गलत रिपोर्ट लगाकर वापस कर दी रजिस्ट्री | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली क्षेत्र के रजागंज कस्बा निवासी लक्षमीनारायण तिवारी पुत्र आशा राम तिवारी नें जिला प्रबंधक डाक विभाग लखीमपुर खीरी को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके वकील विजय पाण्डेय नें एक रजिस्ट्री कर सूचना देनी चाही थी तो उन्होंने 21/5/018को मोहम्मदी डाक घर से एक लिफाफे में जमीन जायदात के कुछ जरुरी कागजात भेजे थे लेकिन जब लिफाफा रजागंज पोस्ट आफिस 24/5/2018 को पहुंचा तो रजागंज डाकघर में तैनात कर्मचारी ने लिफापे पर रिपोर्ट लगाकर वापस मोहम्मदी भेज दिया कि लक्षमीनारायण तिवारी नाम का आदमी रजागंज में नहीं रहता है। ​डाक विभाग के बाबू ने गलत रिपोर्ट लगाकर वापस कर दी रजिस्ट्री | New India Timesजब रजिस्ट्री प्रार्थी को नहीं मिली जिससे वह मोहम्मदी कोर्ट नहीं पहुंचा जिससे प्रार्थी को हजारों का जुर्माना हो गया। प्रार्थी लक्ष्मी नारायण तिवारी को इस बात की जानकारी जब हुई तब वह अपने वकील से मिले और उसने बताया कि उसने लगभग एक सप्ताह पूर्व सूचना दी थी लेकिन वहाँ से लिफापा वापस आ गया। लक्ष्मी नारायण तिवारी का कहना है कि मामले की जांच करवा कर दोषी पोस्ट मैन के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version