हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी ), NIT;
थाना हरगांव के अन्तर्गत सूर्यकुंड तीर्थ पर स्थित प्राचीन गौरी शंकर बाबा के दरबार में बीते दिवस प्रतिदिन की तरह भक्त लोग पूजा अर्चना कर रहे थे उसी समय प्रातः 6:00 बजे एकव्यक्ति पैन्ट शर्ट पहने हुए चादर ओढ़ कर मंदिर में घुसा और भोलेनाथ के अरघा के समीप बैठ गया, मंदिर में मौजूद अन्य भक्तों ने समझा, कि यह व्यक्ति भी कोई जाप कर रहा है । लेकिन वह पेचकस की मदद से अरघा में लगे चांदी के सिक्कों को उखाड़ रहा था वह चोर एक चांदी के सिक्के को उखाड़ चुका था इसी बीच मंदिर के पुजारी के भांजे नीरज की नजर अरघा की तरफ गई तो उन्होंने देखा कि अरघे से एक चांदी का सिक्का गायब है।
सिक्का गायब होने की बात नीरज ने मन्दिर के पुजारी अशोक गिरि पुत्र रामचन्द्र गिरि को बतायी , तो उन्होंने हड़कम्प मचाया इस बीच चादर ओढ़ के बैठे व्यक्ति का पेचकस मन्दिर के अन्दर गिर गया । पेचकस के बाबत जब उस व्यक्ति से पूंछा गया, तो उसने बताया कि मैं बिजली का काम करता हूँ। मन्दिर के अन्दर बैठे अन्य भक्तों की सहायता से पुजारी अशोक गिरि ने उस व्यक्ति से पूछताछ की, काफी पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उस व्यक्ति के पास से मंदिर के अरघे में से पेचकस की मदद से खोदा गया चांदी का सिक्का बरामद हुआ। सिक्का बरामद होने के समय वहां पर मौजूद हर गांव गंज वार्ड के सभासद अशोक मिश्र ने दूरभाष के माध्यम से भोलेनाथ के मंदिर में हुए घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हरगांव थाने की पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर थाना हरगांव पर लाई । पुलिस की पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अखिल मिश्रा पुत्र उत्तम कुमार मिश्रा निवासी नवीनगर थाना लहरपुर जिला सीतापुर बताया।
घटनाक्रम के सम्बन्ध में प्राचीन गौरीशंकर मन्दिर के पुजारी अशोक गिरि पुत्र रामचंद्र गिरि निवासी मोहल्ला तीर्थ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मु0 अ0 संख्या 154/18 पर आई पी सी की धारा 379/411 के तहत वाद पंजीकृत कर अखिल मिश्रा पुत्र उत्तम कुमार मिश्रा को जेल रवाना कर दिया।
भोलेनाथ मन्दिर से हुई चांदी के सिक्का चोरी की घटना को गम्भीरता से लेकर प्रभारी निरीक्षक द्वारा की गयी़ फौरी कार्यवाही को लेकर शिव भक्तों में प्रसन्नता है। बताते चले इस घटना के चार दिन पहले ही नील कण्ठ भोलेनाथ के मन्दिर से नाग चोरी हो जाने की घटना घट चुकी है।
