झांसी के ऐतिहासिक गुलाम गौस खां पार्क की बाउंड्री को कुछ अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी (यूपी), NIT; 

झांसी के ऐतिहासिक गुलाम गौस खां पार्क की बाउंड्री को कुछ अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त | New India Times​अमन की नगरी झांसी में मिनर्वा पुलिस चौकी के सामने बने ग़ुलाम गौस खाँ पार्क की बाउंड्री को कुछ अराजतक तत्त्वों ने जान भुझकर तोड़ दिया है। झाँसी के उस ऐतिहासिक चौराहे की बाउंड्री को क्षतिग्रस्त किया गया है जो कि झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई के मुख्य तोपची के नाम पर है और झाँसी में इस पार्क को ग़ुलाम गौस खाँ के नाम से जाना जाता है।​
झांसी के ऐतिहासिक गुलाम गौस खां पार्क की बाउंड्री को कुछ अराजक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त | New India Timesउक्त चौराहे के पूर्व में निर्माण किया गया था जो झाँसी के किले के समीप मिनर्वा पुलिस चौकी के बिल्कुल सामने बना हुआ है जो कि झाँसी अमन की नगरी में अपनी एक पहचान बनाए हुए है लेकिन कुछ अज्ञात लोगों ने जान भुझकर झाँसी के इस ग़ुलाम गौस खाँ की प्रतिमा एवं साइड में लगे पिलरों को तोड़ दिया है जजबकि झाँसी के इस चौराहे का निर्माण कार्य झाँसी नगर निगम के सहियोग से किया गया था। इसकी सूचना ग़ुलाम गौस खाँ यूथ ब्रिगेड की रिज़वान राइन प्रदेश अध्यक्ष ने तत्काल झाँसी पुलिस को मौखिक एवं लिखित रूप से दी। इस दौरान वहां हसीन सहाब एवं समस्त ग़ुलाम गौस खाँ के सभी पदाधीन अधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने श्रीमान झाँसी एसएसपी जी को लिखित रूप से एवं मौखिक रूप से पूरी घटना की जानकारी दी एवं न्याय की गुहार लगाई है। झाँसी एसएसपी ने निष्पक्ष कार्यवाही करने का ग़ुलाम गौस खाँ के सभी पदाधिकारियों एवं उनके साहियोगियों को आश्वासन दिया है। एसएसपी ने कहा है कि जिसने भी ग़ुलाम गौस खाँ की पार्क को क्षतिग्रस्त किया है वो जल्द ही झाँसी पुलिस की गिरफ़्त होंगे और उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version