संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT; 
आज दिनांक 02.06.18 को पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश द्वारा चलाई जा रही ‘‘पुलिस इन्टर्नशिप योजना’’ का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अंशुमन यादव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री एम.एस. वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री नवनीत भसीन के अलावा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी व शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे। ‘‘पुलिस इन्टर्नशिप योजना’’ के लिये 75 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। कार्यक्रम के प्रारम्भ में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक का बुके देकर स्वागत किया। तद्उपरान्त ‘‘पुलिस इन्टर्नशिप योजना’’ के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश त्रिपाठी ने उपस्थित सभी छात्र एवं छात्राओं को उक्त योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
