पवन परूथी, उज्जैन (मप्र), NIT;
1 जून को होने वाले किसान संघ आंदोलन को लेकर ग्रामीण के एडिशनल एसपी जगदीश डाबर द्वारा महिदपुर तहसील के गांव खेड़ा खजुरिया में पहुंच कर जन सहयोग किया। इस कार्यक्रम में ग्राम के कई गणमान्य नागरिक पहुंचे और बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से एडिशनल एसपी द्वारा बताए गए सुझाव का सम्मान करते हुए बोले हम पुलिस के साथ हैं और यदि किसी के द्वारा शांति भंग करने की कोशिश की गई तो तुरंत पुलिस को सूचना देकर ऐसे लोगों के ऊपर कार्यवाही पुलिस द्वारा कराएंगे जिससे ग्राम में शांति बनी रहे।
यह कार्यक्रम राघवी थाना प्रभारी दिनेश भोजक के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
ग्राम रक्षा समिति के आयोजन में आए मुख्य अतिथि ग्रामीण एडिशनल एसपी जगदीश डाबर द्वारा बताया गया यदि किसी के द्वारा आंदोलन में गड़बड़ी करने की कोशिश की गई तो पुलिस उसके ऊपर सख्ती से कार्रवाई करेगी, इसलिए किसान आंदोलन बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होना चाहिए। इस आयोजन में कई सरपंचों द्वारा एडिशनल एसपी जगदीश डाबर का थाना प्रभारी दिनेश भोजक का साफा बांधकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति दिखाई दी।
