गुलज़ार अहमद, मैनपुरी (यूपी), NIT; 
जिला मैनपुरी की तहसील भोंगाव पहुंच कर बीसपी के प्रदेश कॉर्डिनेटर शमसुद्दीन राईन ने बसपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया।
उन्होंने बीसपी के समर्थन में मुस्लिम मतदाताओं से वोट देने की अपील करते हुए सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। वहीं मुस्लिम समाज के मतदाताओं ने इस बार बीसपी के साथ जाने का भरोसा दिलाया है।
इस अवसर पर बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र यादव, एटा से लोकसभा प्रत्याशी रहे इन्जीनियर नूरमोहम्मद खान, दीपक पेंटर, जमालुद्दीन सिद्दीकी, श्रीकृष्ण मौर्य, रानू राईन, मो0 आरिफ, मो0 आदिल आदि लोग सहित सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।
