मुरैना जेल की दीवार तोड कर 2 कैदी फरार, 4 प्रहरी निलंबित | New India Times

संदीप शुक्ला, मुरैना ( मप्र ), NIT; ​मुरैना जेल की दीवार तोड कर 2 कैदी फरार, 4 प्रहरी निलंबित | New India Timesमुरैना जिले में सोमवार को दो कैदी जेल की दीवार तोड़कर भाग निकले में कामयाब हो गए। लापरवाही बरतने के आरोप में चार प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।फरार कैदियों के नाम ओमप्रकाश जाट और अनिल धनेला है। इन दोनों पर हत्या, लूट और दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं।​मुरैना जेल की दीवार तोड कर 2 कैदी फरार, 4 प्रहरी निलंबित | New India Timesजानकारी के अनुसार दोपहर में कैदियों की होने वाली गिनती से पहले ही ये दोनों भाग निकले में कामयाब हो गए। जेल प्रशासन ने जेल परिसर में खोज करने के बाद जब दीवार में बड़ा छेद देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस भागे हुए कैदियों की तलाश में जुट गई है। इस मामले में जेल प्रशासन पर भी लापरवाही बरतने के सवाल उठ रहे हैं। कैदियों के फरार होने के मामले में चार प्रहरियों ब्रजेंद्र परमार, फूलसिंह कुशवाह, राम अवतार और दाताराम को निलंबित कर दिया गया है। कैदियों को दीवार में गड्ढा करके भागने में कई दिनों का समय लगा होगा, इस बीच बैरकों की चेकिंग नहीं की गई। भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के आतंकियों के फरार होने के बाद से प्रदेश की सभी जेलों में कैदियों को मिलने वाले सामान पर निमय सख्त कर दिए गए थे फिर यह वारदात सामने आई है जिससे जेल प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।

By nit

Exit mobile version