जनपद जौनपुर का बिजली विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, खुलेआम हो रही है वसूली: राना सिंह | New India Times

राहुल यादव, जौनपुर (यूपी), NIT; 

जनपद जौनपुर का बिजली विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, खुलेआम हो रही है वसूली: राना सिंह | New India Times​21 मई को भ्रष्टाचार मुक्ति संघर्ष मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विराज ठाकुर के निर्देशन पर जिलाध्यक्ष राना सिंह ने विधुत विभाग में हो रहे अनियमिता और बिजली बिल में हो रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ ज्ञापन सौंपा और साफ शब्दों मे भ्रष्टाचार को बंद करने का आग्रह किया।

बिजली विभाग में आये दिन बिल बढ़ोत्तरी और विधुत कनेक्शन होने के बावजूद बिजली बिल घर तक न पहुंचने का मामला सामने आया है। बिजली बिल माफ करवाने के नाम पर दलालों द्वारा पैसे मांगे जाते हैं। दलाल वहाँ इस तरीके से रहते हैं कि आम जनता भ्रमित हो जाती है कि दलाल कौन है और कर्मचारी कौन है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाए ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस मौके पर विशाल मिश्रा, कृपा यादव , गौरव सिंह , हर्षित सिंह , विशाल दुबे ,पियुष कुमार सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version