अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT;
भिंड के देहात थाना इलाके के हेवतपुरा गांव में रहने वाले होमगार्ड सैनिक राजेंद्र सिंह यादव की कुछ अज्ञात बदमाशों लोगों ने घेर कर गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक राजेंद्र के भतीजे शिवकुमार यादव के मुताबिक गांव हेवतपुरा से राजेंद्र यादव तैयार होकर ड्यूटी करने जिला न्यायाधीश के बंगले को ड्रेस पहनकर निकल ही रहे थे कि गांव के ही भीम यादव और उस के कुछ अन्य सहयोगियों ने गांव में ही दरवाजे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दीं, जिसमें से दो गोली चाचा राजेंद्र यादव को लगी है। फायरिंग करने बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं।
घायल राजेंद्र को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवकुमार की मानें तो भीम यादव गांव में काफी वर्चस्व रखता है और वह चाहता है कि गांव के सभी लोग उसकी गुलामी करें और उसकी बात मानें, पर हम ऐसा नहीं करते थे जिससे उसने हमारे साथ ऐसा काम किया कि हमारे चाचा की गोली मार कर दी है।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी तक सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
