मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बहुजन संघर्ष दल के प्रतिनिधि-मंडल ने सौंपा ज्ञापन  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; 

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को बहुजन संघर्ष दल के प्रतिनिधि-मंडल ने सौंपा ज्ञापन  | New India Times​मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बुधवार को बहुजन संघर्ष दल का एक प्रतिनिधि-मंडल मिलाकर एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि-मंडल ने ग्वालियर-चंबल संभाग में विगत 2 अप्रैल को हुई घटना की निष्पक्ष जाँच कराने और उसमें हुई जन-धनहानि के लिए प्रभावितों को राहत राशि देने संबंधी ज्ञापन दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रतिनिधि-मंडल की बात को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि घटना की निष्पक्ष जांच करवाई जायेगी और निर्दोषों के विरूद्ध कोई कार्यवाही नहीं होगी।

ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन संघर्ष दल श्री फूल सिंह बरैया, पूर्व विधायक श्री चतुरीलाल बराधिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सिद्धार्थ मोरे, युवा प्रदेश अध्यक्ष बहुजन संघर्ष दल श्री जसबीर सिंह आदि शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version