खंडवा को हमेशा याद रहेंगे नवनीत भसीन, अनोखे अंदाज में दी गई इस IPS को विदाई | New India Times

संदीप शुक्ला, खंडवा/ग्वालियर (मप्र), NIT; ​खंडवा को हमेशा याद रहेंगे नवनीत भसीन, अनोखे अंदाज में दी गई इस IPS को विदाई | New India Times

जिले की बेहतर कानून व्यवस्था और नवाचार के लिए पहचाने जाने वाले एसपी नवनीत भसीन अब ग्वालियर जिले की कमान संभालेंगे|। खंडवा में वह डेढ़ साल रहे और शहर से लेकर गांव तक उन्होंने अपनी कार्यशैली की छाप छोड़ी है। अल्प समय ही सही खंडवा के लोग एसपी नवनीत भसीन का कार्यकाल भूल नहीं पाएंगे। भोपाल की रेलवे एसपी रहीं रूचि वर्धन मिश्र खंडवा एसपी की कमान संभालेंगीं। खंडवा से आईपीएस नवनीत भसीन को अलग अंदाज में विदाई दी गई। उनके वाहन को धक्का मारकर विदा किया गया, वहीं उन पर एक वीडियो भी बनाया गया है।​खंडवा को हमेशा याद रहेंगे नवनीत भसीन, अनोखे अंदाज में दी गई इस IPS को विदाई | New India Timesआईपीएस नवनीत भसीन पहले भिण्ड में और फिर खंडवा में अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली के जरिए ना सिर्फ जनता के बीच पुलिस की छवि बनाई और जनता का विश्वास पुलिस में बढ़ाया बल्कि अपने महकमे में भी एक उदाहरण बन कर सामने आए। लोगों तक उनकी पहुंच बहुत अच्छी रही। सुबह सुबह साइकल की सैर तो कभी पोहा जलेबी का नाश्ता, उनके इस अंदाज का हर कोई फैन रहा। उनका पुलिसिंग का अंदाज भी निराला, चाहे पीड़ित हो या कोई भी फरियादी हर कोई उनके दरवाजे से न्याय पाकर ही लौटता है। उन्होंने न सिर्फ जनता का विश्वास जीता बल्कि उन्होंने अपने महकमे में भी सभी का दिल जीता है। 5 दिसंबर 2016 को खंडवा एसपी की जिम्मेदारी संभालने वाले नवनीत भसीन 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सीधी, मुरैना और भिंड के बाद बतौर एसपी खंडवा उनका चौथा जिला रहा। अब नवनीत ग्वालियर जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version