मेहंदी लगाए बैठी रही युवती नहीं आई बारात, दहेज के लोभियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

मेहंदी लगाए बैठी रही युवती नहीं आई बारात, दहेज के लोभियों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज | New India Times​थाना हरगांव के ग्राम चकला पुरवा मजरा सरावां शेरपुर निवासी राम लोटन पुत्र भरोसे ने प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को अवगत कराया है कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति देवी की शादी जनपद लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव अन्तर्गत स्थित ग्राम बिल्लाई निवासी छोटकऊ पुत्र राम औतार के साथ तय की थी। राम लोटन ने अवगत कराया वह यथा सामर्थ्य ₹20000 नगद, एक एटलस साइकिल,लफल, मीठा, पूरे घर के कपड़ों के साथ बीते दिनों में वर पक्ष के घर जाकर तिलक चढ़ाकर घर वापस आकर बारात की तैयारियों में जुट गया। पीड़ित रामलोटन ने बताया की तय तिथि में रात 10:00 बजे तक बारात नहीं आने पर उसने दूल्हे के पिता राम औतार से फोन पर कुशल क्षेम पूछी और बारात के बाबत पूछा कि बारात कब तक आएगी तब राम औतार ने बताया कि जल्दी से जल्दी ₹20000 नगद एक मोटरसाइकिल सोने की अंगूठी व सोने की चेन लेकर आओ तब बारात तुम्हारे दरवाजे पर आयेगी। गरीब राम लोटन दहेज लोभियों की मांग पूरी न कर सका और बारात दरवाजे पर नहीं आई जिससे प्रीति देवी की मांग सूनी की सूनी रह गई। थक हारकर पीडित राम लोटन ने आपबीती थाना अध्यक्ष हरगांव को बताते हुए कार्यवाही की मांग की है।

इस सम्बन्ध में वार्ता करने पर प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार पाण्डेय ने NIT संवाददाता को बताया कि पीड़ित से तहरीर मिली है, तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में वाद पंजीकृत कर दोषियों के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जायेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version