जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने 105 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने 105 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र | New India Times​जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद सीतापुर में सीतापुर के सांसद राजेश वर्मा ने 105 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्त पत्र पाकर प्रशिक्षण प्राप्त लोगों के चेहरे खिल उठे ,क्योंकि बीते दिवस काउंसलिग के बाद देरी होने से इनके माथे पर चिन्ता की लकीरें खिंचने लगी थीं ,जिसके लिए समस्त प्रशिक्षुओ ने जिलाधिकारी व सीतापुर सांसद राजेश वर्मा से मिले थे, और राजेश वर्मा ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि आप लोग धैर्य बनाए रखें, आप सभी को जल्दी ही नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे, जिसके बाद सोमवार को सभी 105 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।

क़स्बा लहरपुर से चयनित अभ्यर्थी मनोज कुमार जायसवाल ने NIT संवाददाता को बताया कि मैं अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर की कृपा, माता-पिता के कठिन संघर्ष व गुरुजनों को देता हूँ। इस भर्ती को पूर्ण कराने के लिए 1.5 वर्ष संघर्ष करना पड़ा। सीतापुर सांसद श्री राजेश वर्मा के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र पाकर ख़ुशी हुई। सीतापुर में इस भर्ती को पूर्ण कराने में सांसद जी का अतुलनीय योगदान रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version