मशहूर शायर नैयर दमोही "निदा फाज़ली" अवाॅर्ड से सम्मानित, साहित्य जगत में दौडी खुशी की लहर | New India Times

इम्तियाज़ चिश्ती, दमोह (मप्र), NIT; 

मशहूर शायर नैयर दमोही "निदा फाज़ली" अवाॅर्ड से सम्मानित, साहित्य जगत में दौडी खुशी की लहर | New India Times​मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी संस्कृति विभाग 2017-18 का प्रमुख “निदा फाज़ली” सम्मान  मशहूर शायर व गीतकार नैयर दमोही को मिला है, जिससे कला साहित्य जगत में खुशी का माहौल है।

भोपाल के सांस्कृतिक भवन में 2017-18 के राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तरीय सम्मान से चयनित रचनाकारों  साहित्यकारों को मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी ने सम्मानित किया है। दमोह और मध्यप्रदेश को उर्दू शायरी से देश और दुनियां में पहचान दिलाने वाले शायर नैयर दमोही को प्रसिद्ध शायर  निदा फाज़ली” सम्मान से नवाज गया। कार्यक्रम में उर्दू विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ,मध्यप्रदेश की ए डी जे अनुराधा शंकर , मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी की सचिव नुसरत मेंहदी की मौजूदगी में शायरों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर नैयर दमोही ने कहा कि मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी नुसरत मेंहदी की रहनुमाई में बेहतर कार्य कर रही है।अब तक नैयर साहब की कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। निदा फाज़ली सम्मान लेकर दमोह पहुंचे नैयर साहब का शहर के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक आनंद श्रीवास्तव भी मानते हैं कि दमोह को देश में नैयर दमोही के नाम से जाना जाता है। नैयर दमोही का सम्मान हम सबका सम्मान है। सम्मान तो सभी को मिलते हैं पर कुछ सम्मान पाने वाले ऐसे होते हैं जिससे अवॉर्ड की भी शान बढ़ जाती है ऐसी शख्सियत के मालिक है नैयर दमोही जिन्हें आज  ” निदा फाज़ली ” सम्मान से नवाजा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version