भिवंडी तालुका पुलिस स्टेशन अंतर्गत दो महिलाएं अपने बच्चों को बाजार से पुस्तक दिलाकर आते हैं कहकर घर से बाहर निकलीं और दोनों ही महिलाएं के अपने बच्चों सहित लापता हो गई हैं जससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार छाया नारायण फाजगे (28), शुभम नारायण फाजगे (9) ,कोमल सुनिल बोडके ( 28) व सारा सुनिल बोडके ( 6 ) सभी निवासी गणेश दर्शन बिल्डिंग ,शेलार, अचानक लापता हो गई हैं। शुभम कक्ष चौथी तथा सारा कक्ष पहली में शिक्षा ग्रहण करते हैं। छाया व कोमल दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार हैं जो कि 31 जनवरी को सायंकाल बच्चों को लेकर बाजार से पुस्तक दिलाकर वापस आते हैं कहकर घर से बाहर निकलीं थी चारों रात्रि भर घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों ने अन्य रिश्तेदारों से संपर्क करते हुए इन चारों की तलाश की परंतु उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अंतत चारों के लापता होने का का मामला तालुका पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया। पुलिस हवलदार एस.डी. काले को इस केस की जांच दी गई।
तालुका पुलिस ने लापता लोगों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर मिली तालुका पुलिस स्टेशन ध्वनि क्रमांक ( 02522 – 251250 )पर संपर्क करने की अपील की है।

