वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में अटल सेना युवा मोर्चा गोला इकाई द्वारा एक प्रार्थना पत्र एसडीएम गोला को सौंपा गया है। एसडीएम पल्लवी मिश्रा को दिए गए ज्ञापन में दुराचार की बढ़ती घटनाओं को लेकर दिया गया, जिसमें आरोपी कोफांसी की मांग की गई है। ज्ञापन अटल सेना युवा मोर्चा विधानसभा उपाध्यक्ष आकाश अवस्थी की अगुवाई में दिया गया।
इस अवसर पर गोला नगर इकाई के नगर अध्यक्ष शोभित वर्मा ,संगठन मंत्री अभिषेक शुक्ला, विधानसभा प्रभारी अरमान मिश्रा, दुर्गेश शुक्ला, सोनू शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, अभय प्रताप सिंह ,आदि युवा कार्यकर्ताओं सहित काफी लोग मौजूद रहे।
