वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
लोग कहते हैं कि सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के अतिरिक्त कोई कार्य नहीं करते, लेकिन इसका उल्टा कुछ ऐसा दिखाई दिया कि ग्रामीणों ने राजस्व टीम की जमकर तारीफ की। हुआ यूं कि राजस्व निरीक्षक औरंगाबाद बृजेश वर्मा, लेखपाल सुशील कुमार, लेखपाल राजकुमार अपनी गाड़ी से क्षेत्र में कुकुरकोती होते हुए निकल रहे थे कि दोपहर 2:30 के करीब अचानक बिजली के तार टूटने से गन्ने की फसल जलती देख फौरन राजस्व टीम के तीनों जांबाजों ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए आनन फानन में जैसे तैसे आग पर काबू पा लिया, जब तक ग्रामीणों को इसकी सूचना मिलती तब तक राजस्व टीम के इन तीन जांबाजों ने विकराल रूप ले रही आग को काबू में कर लिया, ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग बुझ चुकी थी। ग्रामीणों ने राजस्व निरीक्षक बृजेश वर्मा व उनके साथ उपस्थित दो लेखपाल सुशील कुमार, व राजकुमार की जमकर तारीफ के साथ-साथ सराहना की।
राजस्व टीम के द्वारा किया गया यह कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और हर कोई राजस्व टीम के इन राजस्व निरीक्षक व लेखपाल की तारीफ करने से नहीं चूक रहा है।
