वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के विकास खण्ड कुम्भी गोला के थाना क्षेत्र हैदराबाद के ग्राम सभा देवकली में रात्रि के लगभग आठ बजे ग्रामीणों ने गायों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा। ट्रैक्टर चालक नाबालिक लड़का था उसके साथ ट्रैक्टर पर महेश यादव पुत्र अशर्फी लाल यादव ग्राम नौगवाँ निवासी गायों से भरी ट्राली को जड़ौरा की तरफ लिये जा रहे थे। जैसे ही ग्राम सभा देवकली से तेज रफ्तार में जाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को ग्रामीणों ने देखा तो उसे रोकने के लिए ट्राली के पीछे शोर मचाते हुये दौड़ पड़े। शोर सुनकर तत्काल गांव के लोग दौड़कर आगे आ कर ट्राली को रोक लिया, रोकते समय रमेश वर्मा की बाइक व पुत्र ट्रैक्टर के नीचे दबते हुए बचे। जानवरों की सूचना ग्राम प्रधान को दी गयी। ग्राम प्रधान विजय तिवारी ने ट्रैक्टर व महेश यादव को ग्रामींणों की सूचना पर आयी पुलिस की सुपुर्दगी में थाना हैदराबाद भेज दिया। यह मामला करीब प्रातः दस बजे तक चलता रहा।
ग्रामीणों का कहना कि आवारा पशुओं से हम लोग बहुत परेशान हैं, हमारे खेतों में फसल नहीं हो रही है, जानवर फसल चर जाते हैं। अन्य गाँवों के लोग हमारे यहाँ जानवर छोड़ जाते हैं जिससे हमारी फसलें चर जाती हैं। योगी सरकार इनका बन्दोवस्त नहीं कर पा रही है।
इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी नगर इकाई गोला एवं गांव के लोगों के द्वारा गाय बछड़ा से भरी ट्राली देवकली भट्टा के निकट पकड़ी गई जिसमें मुख्य रूप से नगर प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, नगर संगठन मंत्री सुधीर गुप्ता ,नगर महामंत्री गौरव वर्मा,नगर उपाध्यक्ष अरूण मिश्रा, नगर मीडिया प्रभारी वीरेंद्र त्रिवेदी सहित काफी ग्रामीण मौजूद रहे।
