बुरहानपुर जिले में निःशुल्क युनानी चिकित्सा शिविर सम्पन्न | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर(मप्र), NIT; ​बुरहानपुर जिले में निःशुल्क युनानी चिकित्सा शिविर सम्पन्न | New India Times
 ग्राम पंचायत एमागिर्द, लोधीपुरा, आंगनवाडी क्रमांक 2 में आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन के सहयोग से ज़िला आयुष अधिकारी डॉ. मो.कलीम अंसारी के मार्गदर्शन में दाउदपुरा काली फाटक में पदस्थ युनानी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर एजाज़ अनवर अंसारी द्वारा जांच उपरांत प्राचीन भारतीय जड़ी बूटियों से बनी युनानी औषधि का वितरण 117 मरीज़ों को कर लाभान्वित किया गया। उक्त शिविर मे रक्ताल्पता खून की कमी, उदर रोग पाचन संबंधित , मधुमेह, जोडो के दर्द, बुखार ,सिर दर्द, चर्म रोग एंव एलर्जी आदी के रोगी मिले! 

उक्त शिविर मे डॉ एजाज अनवर अंसारी यूनानी चिकित्सा अधिकारी शासकीय यूनानी औषधालय दाऊद पुरा बुरहानपुर एंव रंजना माडवकर औषधालय सेवक ने अपनी सेवाऐ प्रदान की। भारतीय चिकित्सा पद्धति(आयुर्वेद/यूनानी ) के प्रचार प्रसार एंव जड़ी बूटियो से बनी औषधि के लाभ से कोई भी वंचित ना रह जाए इसी मंशा से मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार हर माह ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आए रोगियों को भारतीय चिकित्सा पद्धति को बढावा देने एवं कैमिकल के बने पदार्थ से होने वाले दुष्परिणाम (किडनी फैलयोर ,लीवर फैलयोर मोटापा एंव कैंसर) से बचने का प्रयास की समझाईश दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version