अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
धुले जिले की सोनगीर पुलिस ने दो गोवंश तस्करों को 15 गोवंश के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनगीर पुलिस ने ओवर फ्लाई ब्रिज के नीचे एक गोवंश से लदा ट्रक जब्त कर इसमें सवार दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक में बेरहमी से लदे पंद्रह गोवंश को बरामद किया है। पुलिस ने मवेशियों की कीमत लाखों में बताई तथा ट्रक क्रमांक एम एच18 ए ए 7216 को भी जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात एक से डेढ़ बजे के करीब थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर वारे पुलिस बल के साथ थाने के समीप वाहनों की चैकिंग कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने दोडाईचा से धूलिया की ओर एक ट्रक आता देख उसे रोकने का इशारा किया लेकिन ट्रक नहीं रुका। जिस पर पुलिस ने पीछा करके ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें में बेदर्दी से 15 गोवंश भरे हुए मिले। पुलिस ने गौतस्करों से गोवंश का परिवहन करने की शासकीय अनुमति के कागजात की मांग की जिसमें दोनों तस्करों ने कागजात दिखाने में असमर्थता दिखाई जिसपर पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक से 15 बेल तथा बछड़े गोवंश बरामद किए हैं। इस संबंध में थाना प्रभार ज्ञानेश्वर वारे का कहना है कि घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम नवाज शाह शमशेर शाह तथा शाहरुख शेख कादर निवासी तिरंगा चौक 80 फ़ीट धुलिया बताए गए हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि ये गोवंश कटान के लिए दोडाईचा से दुनिया नासिक मंडी मुंबई लाए जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों पशु तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस हेड कांस्टेबल शिरीष रंग नाथ भदाणे की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस ने मवेशियों को पांजरा पोल गोशाला में पालन पोषण हेतु भर्ती कराया है।
