पानी टंकी घोटाला: करोडों के घोटाले के आरोप में पूर्व अधिशासी अभियंता राजेश खरे व सहायक अभियंता जल निगम आर.के. श्रीवास्तव भेजे गए जेल | New India Times

दयाशंकर पांडेय,  प्रतापढ़ (यूपी), NIT; ​
पानी टंकी घोटाला: करोडों के घोटाले के आरोप में पूर्व अधिशासी अभियंता राजेश खरे व सहायक अभियंता जल निगम आर.के. श्रीवास्तव भेजे गए जेल | New India Timesप्रतापगढ़ जिले में जल निगम द्वारा एक पानी की टंकी एक करोड 4 लाख की बनी थी, जिसमे 15 लाख का घोटाला उजागर हुआ है। इस तरह सैकडों पानी की टंकी बनवाई गई थी, जिसमें करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर होने की संभावना है।

जल निगम घोटाले में जिलाधिकारी शम्भू कुमार द्वारा एक प्राथमिकी सूचना रिपोर्ट दर्ज 5 अप्रैल 2018 को करवा दिया गया था। नगर कोतवाली में उसी के क्रम में आज पुलिस द्वारा राजेश खरे पूर्व अधिशासी अभियंता को गिरफ्तार करके CJM कोर्ट प्रतापगढ़ में पेश किया गया, उसके बाद जिला जेल VIP गाड़ी से भेज दिया गया। इस दौरान राजेश खरे पूर्व अधिशासी अभियंता जल निगम कुछ भी बताने से इनकार करते रहे, साथ मे आर.के श्रीवास्तव सहायक अभियंता जल निगम भी जेल भेजे गए।

सूत्रों व आम लोगों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को होटल में रखा गया था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version