वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक बिजुआ विकास खण्ड मुख्यालय के सभागार बिजुआ में कृषि विभाग द्वारा ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि शेषदत्त बाजपेई रहे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक गन्ना उत्पादन करने वाले किसान अचल मिश्र को सम्मानित किया गया गय किसान कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए अचल मिश्र ने कहा कि हमें कृषि के नए नए अविष्कार करने होंगे और कम से कम कीटनाशक और दवाइयों का प्रयोग करना चाहिए जिससे हमारी जमीनों की उर्वरा शक्ति बरकरार रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दाताराम भार्गव, गन्ना समिति अध्यक्ष आलोक मिश्र, निर्भय सिंह सचिव गन्ना समिति भीरा, मुख्य गन्ना निरीक्षक गन्ना परिषद गुलरिया, बीडीओ बिजुआ एम पी सिंह ,एडीओ कृषि चतुर्भुज बाजपेई ,भाजपा नेता नंदकिशोर अवस्थी, नरेंद्र बाजपेई,पंकज बाजपेई,कपीश दीक्षित समेत सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य किसानों को भी सम्मानित किया गया।
