मोहम्मद जाकिर, मैनपुरी ( यूपी ), NIT;
मुख्यमंत्री/समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 15 फरवरी को मैनपुरी जिले की चारों विधान सभाओं में सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 15 फरवरी को 11.30 बजे कोसमा चौराहा पर करहल प्रत्याशी/विधायक सोबरन सिंह यादव के समर्थन में, 12.15 बजे गंगापुर मैदान कुरावली में सदर विधान सभा प्रत्याशी/विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव के समर्थन में, 1 बजे भोगांव के नेशनल डिग्री कॉलेज के मैदान पर भोगांव प्रत्याशी/विधायक आलोक शाक्य के समर्थन में एवं 2.45 बजे किशनी चौराहा पर किशनी विधानसभा प्रत्याशी/विधायक बृजेश कठेरिया के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

