ग्राम ज्योति सौभाग्य योजनांतर्गत शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

ग्राम ज्योति सौभाग्य योजनांतर्गत शिविर का हुआ आयोजन | New India Times​ग्राम पंचायत फोपनार में दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योती सौभाग्य योजना अंतर्गत एक शिविर का आयोजन जनपद पंचायत बुरहानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल पंवार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ, जिसमें (1) जीवन स्तर में सुधार (2) सभी ग्रामीण क्षेत्र के घरों में विधुत प्रदाय करना (3) सभी घरों में सर्विस केबल मीटर एलईडी लेम्प की सुविधा पर चर्चा की गई। जिसमें श्री हरि ओम सोलंकी (कनिष्ट यंत्री), सरपंच श्री किशोर विश्वनाथ महाजन, सचिव श्री संदिप हिरामन महाजन, पंच रमजान समद ,राजू शंकर चौहान ,श्रीराम वढ़ले उपसरपंच श्री युवराज वसंत चौधरी एव गांव के गणमान्य लोग समिल्लित हुए। जनपद पंचायत बुरहानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनिल पवार द्वारा पंचायत का निरीक्षण किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय पर 2 एव 3 मई 2018 को समय 10:30 बजे से सुभाष हाईस्कूल ग्राउंड बुरहानपुर में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकाधिक युवाओं को लाभान्वित होने की अपील की गयी।जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल पवार द्वारा आंगनवाड़ी भवन एवं बारडोली में मुक्ति धाम का निरीक्षण, प्रकाश किसन का अधिग्रहित कुआं में मोटर पम्प 7:50 का डल गया, जिसमें गांव के पानी की समस्या का निदान होने से साई नगर में प्रयाप्त जल मिलने लगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version