खुशी मातम में तब्दील: इलाहाबाद के सोरांव थाना अंतर्गत एक गांव के सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली, घायलों की हालत गंभीर  | New India Times

दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT;

खुशी मातम में तब्दील: इलाहाबाद के सोरांव थाना अंतर्गत एक गांव के सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग में तीन लोगों को लगी गोली, घायलों की हालत गंभीर  | New India Times​इलाहाबाद जिला के सोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगपुरा गांव में सगाई की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब एक नौजवा ने खुशी के जोश में आ कर फायरिंग कर दी जो एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों को लगी जिनकी हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जिला के थाना सोरांव क्षेत्र के फाफामऊ के रंगपुरा गांव में हुई हर्ष फायरिंग में पांच साल के बच्चे के साथ दो अन्य लोगों को गोली लग गई। जिसकी सगाई थी वो वाराणसी में सिपाही के पद पर पोस्टेड है। सिपाही का नाम नवजीत कुमार सरोज और यह जो हर्ष फायरिंग हुई है वो लड़की वालों की तरफ से की गयी थी। फायरिंग करने के बाद आरोपी स्कार्पिओ गाड़ी से फरार हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले के बारे में पता कर लिया है।

 फ़िल्हाल मामला गोली चलाने के पीछे कुछ और लग रहा हैं क्यूंकि हर्ष फायरिंग में एक को गोली लगती न की तीन लोगों को। जिसकी सगाई थी उसका भाई संदीप , राहुल चाचा के लड़के और पांच साल का बच्चा करण को भी गोली लगी है। तीनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version