वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पलिया क्षेत्र की चौकी मझगंई क्षेत्र में दो पक्षों के विवाद में हुए हमले में चौकी इंचार्ज अजय कुमार शर्मा घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला यह हुआ कि विवाद के समय एक पक्ष ने लाठी डंडो व धारदार हथियार से चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में चोटें आयी। घायल दरोगा को पलिया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र लाया गया ,जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक डॉ.एस. चिन्नपा ने पलिया थाने को आदेश दिया कि हमलावरों को चिन्हित करके उनके खिलाफ उचित कार्यवाही करें। पलिया पुलिस आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही करने में जुट गई है।
