भाजपा- कांग्रेस दोनों के नेताओं के सम्बन्ध आईएसआई से: आलोक अग्रवाल; आई एस आई जासूसी कांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध- प्रदर्शन | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​भाजपा- कांग्रेस दोनों के नेताओं के सम्बन्ध आईएसआई से: आलोक अग्रवाल; आई एस आई जासूसी कांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध- प्रदर्शन | New India Timesआम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछले दिनों जो 11 लोगो की गिरफ्तारी आई एस आई एजेंट के रूप में हुई है उसमें जो नाम उभकर आए हैं उसमें भाजपा, कांग्रेस और बजरंग दल के नेताओं के नाम आ रहे हैं। इस पुरे प्रकरण के मास्टर माइंड बलराम बजरंग दल  से आते है, ध्रुव सक्सेना और जीतेंद्र ठाकुर भाजपा से आते है और मनीष गाँधी के कांग्रेस से सम्बन्ध की बात की जा रही है। प्रदेश की राजनीती जिनके पास है वो ही देश बेचने में लगे हैं।

भाजपा-कांग्रेस के छदम राष्ट्रीयवाद और आई एस आई घुसपैठ के विरोध में आम आदमी पार्टी द्वारा सुभाष फाटक चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। आप कार्यक्रताओं द्वारा प्रदर्शन के  दौरान भाजपा कांग्रेस की सच्चाई जनता के बीच रखी गई। ​भाजपा- कांग्रेस दोनों के नेताओं के सम्बन्ध आईएसआई से: आलोक अग्रवाल; आई एस आई जासूसी कांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध- प्रदर्शन | New India Timesइस मौके पर प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने कहा कि इस जासूसी कांड से एक बार फिर साबित हुआ है कि भाजपा-कांग्रेस दोनों का राष्ट्रीय प्रेम छदम है, दिखावा है। उन्हें देश और जनता की कोई फ़िक्र नहीं है। पैसे के लालच में यह देश को पाकिस्तान को बेच रहे हैं। उन्होंने इस घटना को देश और प्रदेश को शर्मसार करने  वाली घटना बताया है। उन्होंने कहा कि शिवराज ने प्रदेश के युवा को बेरोजगार कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के लिए मजबूर कर दिया है। शिवराज की ध्रुव सक्सेना और जीतेन्द्र ठाकुर मामले पर चुप्पी पर उन्होंने कहा कि शिवराज जनता के बीच आकर बताएं कि भाजपा कब से आई एस आई के लिए काम करने लगी है? आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस प्रकरण की जाँच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एस आई टी का गठन कर की जाए, जिससे इस षड्यंत्र में शामिल बड़े लोगों का खुलासा हो सके।

By nit

One thought on “भाजपा- कांग्रेस दोनों के नेताओं के सम्बन्ध आईएसआई से: आलोक अग्रवाल; आई एस आई जासूसी कांड को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया विरोध- प्रदर्शन”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version