अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT;
शुक्रवार की आधी रात को एक आवारा कुत्ते ने आंतक मचा दिया। पागल हुए आवारा कुत्ते ने करीब 30 लोगों को काट डाला। घायलों को एक निजी आयशर ट्रक में बिठाकर रात चार बजे हिरे मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
धुलिया शहर से कुछ ही फासले पर स्थित जुनावने गांव में शुक्रवार की रात एक बजे से दो बजे के बीच गहरी नींद में आवासों के बहार सो रहे तीस लोगों को एक पागल काट लिया है। प्रभावित स्थानीय निवासी पुष्पलता ने बताया कि जब गर्मी के कारण सब लोग आवास के आंगन में सो रहे थे कि रात लगभग एक से दो बजे के बीच एक पागल कुत्ते ने घर के बहार सो रहे बूढ़े बच्चे तथा महिलाओं को भी नही बख्शाकिसी के हाथ पर, तलवों पर तो किसी के सर पर, टांगों में एक आवारा पागल कुत्ते ने काट खाया और अन्य सभी को भी जख्मी कर दिया। कुत्ता करीब 2 घंटे तक गांव में आतंक मचाता रहा। एक पीड़ित घयाल व्यक्ति ने बताया है कि सुबह अस्पताल में एंटीसेप्टिक इंजेक्शन लगा कर उन्हें ज़िला अस्पताल के चिकित्सकों ने रामभरोसे छोड़ दिया। सुबह करीब दस बजे अंटी डाँग वॉर्ड में उनका उपचार सामान्य मरीजों की तरह किया गया।
एक मरीज के सर पर कुत्ते ने गहरा घाव लगा दिया था जो सुबह तक बिना मरहम पट्टी के पडा रहा। ज़िला अस्पताल की उपचार के प्रति उदासीनता के प्रति मरीजों ने रोष व्यक्त किया है।
