मामा के राज्य में पीने के पानी के लिए भटक रही हैं भांजियां | New India Times

अभिजीत श्रीवास्तव, कोलार/भोपाल, NIT; 

मामा के राज्य में पीने के पानी के लिए भटक रही हैं भांजियां | New India Times​मामा के राज्य में भांजियाँ पीने के पानी के लिए भटक रहीं है। तपती दोपहरी में दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं लोग। कोलार नगर की आधी से ज्यादा आबादी के लोग पीने के पानी मिलने की आस में है। 52 करोड़ रुपये की केरवा जलाशय से कोलार नगर को पानी पूर्ति योजना आज भी कछुआ चाल से चल रही है। नगर निगम के जोन 18 और जोन 19 के अंतर्गत आने वाले कोलार नगर की जनता को नगर निगम टैंकर द्वारा भी पानी पहुंचाने में विफल साबित हो रहा है। पानी पूर्ति नहीं हो पा रही है। सुना जा रहा है कि कोलार नगर को पानी देने के लिए नगर निगम पानी वार्डो में पहुंचाने वाले वाहनों में डीजल जलाने में रूपया पानी की तरह बाह रहे है और इधर जनता पानी खरीद कर गुजारा करने को मजबूर है।​

क्या कहना है नगर की जनता का आप भी सुनिये। लोगों का कहना है कि टेंकर तो भेज नही पा रहे केरवा का पानी क्या खाक देंगे। वोट मांगने तो आ जाते हैं और जीतने के बाद कोई नही आता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version