सिद्धार्थ नगर जिला के खेसरहा विकास खंड के अग्नि पीडित दलित परिवारों से मिले बसपा नेता आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया | New India Times

जमील खान,  सिद्धार्थ नगर(यूपी), NIT; 

सिद्धार्थ नगर जिला के खेसरहा विकास खंड के अग्नि पीडित दलित परिवारों से मिले बसपा नेता आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया | New India Times​खेसरहा विकास खण्ड के ग्राम भूपतजोत में गतदिवस आग लगने से दर्जन भर दलितों घर जल गये थे। बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भैया ने पीडितों के गांव पहुंच कर पीडित परिवारों को आर्थिक सहायता दी।

बसपा लीडर आफताब आलम ने शासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुऐ कहा कि योगी सरकार परेशान गरीबों को समय पर सहायता नहीं दे पा रही है, जिसको लेकर बहुजन समाज पार्टी जिलाधिकारी से मिलकर बात करेगी। गरीबों के लिए बसपा हमेशा तैयार है। जब भी जरुरत पड़ेगा यह आफताब आलम आप सभी के लिए तैयार मिलेगा।

इस मौके पर आफताब आलम के साथ बसपा जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद, पूर्व सभासद परवेज अहमद, जयराम गौतम, बीरु पासवान, मेहताब अहमद, सुनील यादव, सतेंद्र गौतम, मतीउल्लाह, रामनयन, आनन्द रामू, प्रधान मोहम्मद कैफ, तैयब अली, जीतू प्रधान सहित तमाम बसपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version