जनसुनवाई में कटनी कलेक्टर को 154 आवेदकों ने दिये आवेदन,  कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT; 

जनसुनवाई में कटनी कलेक्टर को 154 आवेदकों ने दिये आवेदन,  कलेक्टर ने दिए निराकरण के निर्देश | New India Times​मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई आयोजित हुई। जनसुनवाई में जिले भर से आये लगभग 154 आवेदकों ने अपना आवेदक कलेक्टर केवीएस चौधरी को दिया। इसमें कलेक्टर श्री चौधरी ने आवेदकों की शिकायत सुनते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम सिंघनपुरा से आये ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में सरपंच व सचिव के द्वारा अपात्रों को लाभ दिये जाने की शिकायत की। जिस पर कलेक्टर श्री चौधरी ने सीईओ जनपद को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

वहीं बड़वारा के ग्राम रोहनिया से आये रामनिवास सोनी ने अपनी पुत्री कंचन, चंचल, मोनिका और मुस्कान के अध्ययन में लग रही फीस में छूट प्रदान कराने के लिये आवेदन दिया। जिस पर डीपीसी को कलेक्टर ने आरटीई की पात्रता अनुसार लाभ प्रदान करने के निर्देश दिये।

कटनी की साहिदा बानों ने भी जनसुनवाई में अपनी समस्या बताते हुये आवेदन के निराकरण की मांग की। जिस पर उज्जवला योजना के तहत पात्रतानुसार लाभांवित करने के निर्देश कलेक्टर श्री चौधरी ने डीएसओ को दिये।

   जनसुनवाई में कृषि विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, विद्युत विभाग, खाद्व आपुर्ति विभाग, पीएचई विभाग से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए थे। जिस पर कलेक्टर ने त्वरित निराकरण के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ फ्रेंक नोबल ए व अपर कलेक्टर डॉ. सुनन्दा पंचभाई ने भी जनसुवाई में प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version