भाजपा शासित राज्यों में लगातार बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं को लेकर आज भोपाल के मोहल्लों में आरिफ मसूद फैन्स क्लब की महिलाओं ने मोहल्लों में भाजपा नेताओं के आने पर रोक लगाने के लिये होर्डिंग लगाए हैं।आरिफ मसूद फैन्स क्लब अध्यक्ष अब्दुल नफीस ने NIT सवांददाता से बात करते हुये बतया कि उन्नाव, कठुआ, सूरत, सासाराम में लगातार मासूम बच्चियों के साथ सामुहिक बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं और यह सब भाजपा शासित राज्यों में ही हो रहा है, जिसमें भाजपा के विधायक, नेता इन घटनाओं में शामिल हैं या ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के पक्ष में खड़े हैं, इससे आम जनता में काफी रोष है। आज भोपाल में बड़ी संख्या में महिलओं ने मोहल्लों में जगह-जगह पोस्टर लगा दिये हैं जिस पर लिखा है कि बीजेपी के कार्यकर्ता और नेताओं का इस मोहल्ले में आना मना है क्योंकि यहाॅ महिलाएं और बच्चियां रहती हैं।अबरार अहमद खान, भोपाल (मप्र), NIT;
होर्डिंग लगाने वालों में मुख्यरूप से नूरजहां, पिंकी करोसिया, ज्योति, रमा, सोना, छाया, मंगला, वर्षा, किरण, कमला तिवारी, शोभा साहू, निधी सेन, कल्पना तिवारी, मधु शुकला, अंजली, महिमा, सवीता, ममता तिवारी, सलूजा सक्सेना, सबीहा सुल्ताना, अमीना खान, ज्योति, मीना, रशमी वर्मा, सालेहा, तबस्सुम, फरहीन, आरती, संगीता, संतोषी, अल्फिया, सुमन, परवीन, सुनैना, संध्वी, काव्या, मनीषा सक्सेन, सुमन, रेखा, छोटी बाई, चन्द्र कला, अनीता, सुजाता, प्रगति, महिमा, ललिता, सबीहा, अंजुम, सरीता, सवीता, आशा, अंजना, सुरैया, धानी आदि शामिल थीं।
