अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT;
आज ज्योतिरादित्य सिंधिया का तूफानी दौरा मुरैना के गांवों से होते हुए गिरगांव में पहुंचा। कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इसी ओला पीड़ित क्षेत्र में किसानों को संबोधित करके गए थे। आज सिंधिया ने कहा कि हम इस दुःखद घडी में आप के साथ है। पिछले लम्हों को याद करते हुए श्रीमंत ने कहा कि महंगे सूट-बूट वालों को अन्नदाता के हाथ में 8 रुपये के चेक देने में कोई झिझक महसूस नहीं हुई।
मुख्यमंत्री जी झूठे पुलंदों को घोषणाओं में बरसात की तरह बरसा के चले गए और आश्वासन की आस में भिंड के ग्रामीण इलाके के लोग निहारते उड़न खटोले को देखती रहती है। जनता, किसान का हाथ खाली था और आज भी खाली ही है। लोगों के हाथों आज तक नहीं आईं पालिसी ,बीमा पालिसी का वादा भी प्रधानमंत्री जी का जुमला साबित हुआ। विदित हो कि इस बीमा फसल का उद्घोष भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में उस फसल को चौपट कर वही किये गए शुशोभित मंच से किया था। सिंधिया ने किसानों से कहा कि मैं आप लोगों के हक के लिए संसद से सड़क तक और सड़क से सांसद तक लड़ूंगा।

Attechment to population of gohad tehesil of shrimant scindhiaji is greatfullness to people of gohad