शार्टसर्किट से चूड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

शार्टसर्किट से चूड़ी की दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर राख | New India Times​जनपद लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र गोला गोकर्णनाथ में विगत रात को चूड़ी वाली गली में शार्टसर्किट से एक चूड़ी की दुकान में आग लग गई। रात का समय होने के कारण कोई दुकानदार मौजूद नहीं था, सब अपनी अपनी दुकानों को बन्द करके घर चले गये थे। इतने में नानक चौकी इंचार्ज एवं उपनिरीक्षक कोतवाली गोला योगेश कुमार शँखधार द्वारा रात्रि 01:00 बजे के समय पुलिस पार्टी पैट्रोलिंग करती हुई शिवम् चौराहे पर पहुंची तो देखा कि चूड़ी वाली गली में स्थित दुकानों व मकानों से भयंकर धुंआ उठ रहा है, तो उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुये जान की परवाह किये बिना तत्काल मौके पर पहुंच कर मकान में निवास कर रहे मकान मालिकों व दुकानदारों को जगाया और राहत व बचाव कार्य प्रारम्भ किया। फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस को कॉल किया, करीब एक घन्टा की मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दुकानों में आग लगने से लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है। वहां पर उपस्थित लोगों ने ऐसे जांबाज दरोगा की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version