दो वांटेड आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे, थानाध्यक्ष हरगांव के टीम को मिली कामयाबी | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

​थानाध्यक्ष हरगांव अश्वनी कुमार पाण्डेय व उनकी टीम ने काफी दिनों से फरार चल रहे दो वारन्टियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय ने दिनांक 10-04-2018 को अपनी विश्वसनीय पुलिस टीम, उप निरीक्षक पंकज त्यागी आरक्षी राकेश मिश्र,रमेश मिश्र , धर्मेन्द्र यादव के सहयोग से मु 0अ0 संख्या 1469/09 के वारन्टी क्रमशः जुगुल किशोर व अखिलेश कुमार पुत्र गण रामकिशोर निवासी अग्धरा थाना धौरहरा जिला खीरी लखीमपुर को गिरफ्तार कर I.P.C. की धारा 41/411 के तहत जेल रवाना कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version