राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रांगण से किया गया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रांगण से किया गया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ | New India Timesजनपद लखीमपुर खीरी के राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रागंण में स्कूल चलो अभियान रैली को डीएम खीरी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्कूल चलो के अभियान के अंतर्गत शहर के कई स्कूलों के छात्र/ छात्राएं सम्मलित हुई। जोकि अलग अलग यूनीफार्म में थे,इसलिए वहां की शोभा देखते ही बनती थी।शिक्षा का अधिकार नियम के अन्तर्गत हर बच्चें को शिक्षित करना हम सब का प्रथम कर्तव्य है।जो माता पिता अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दिला पाते है,वह शत्रु के समान होते है।इसलिए हम सब को अपने बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत स्कूल अवश्य भेजा चाहिए।हमारे प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रहे है, जिससे देश की जनता जागरूक हो और शिक्षा का महत्व समझे।जब हमारा समाज पढ़ा लिखा होगा तभी हमारे देश का विकास सम्भव हो सकता है।​राजकीय इण्टर कॉलेज के प्रांगण से किया गया स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ | New India Timesरैली को रवाना करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने बच्च्चों को शिक्षा का महत्व समझा।उन्होंने बताया कि शिक्षा के बिना मनुष्य समाज में पशु के समान होता है।यह रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनःराजकीय विद्यालय प्रागंण में समाप्त हुई।इस अवसर पर जिले के सभी अधिकारी,शहर के भाग लेने आए विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, नवागत एडिशनल एस.पी. जोकि आई.पी.एस. रैंक के है भी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version