दिनेश सैनी, जयपुर (राजस्थान), NIT;
राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में हिसार के दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए राजलदेसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान पत्रकार कुलश्रेष्ठ व उसके भाई के रूप में हुई है
मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ की ओर आ रही पिकअप व बीकानेर की ओर जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में मौजूद दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।दुर्घटना में कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई थी कि एक मृतक के शव को करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से निकाला जा सका।
एसएचओ सतीश यादव ने NIT संवाददाता को बताया कि गेहूं से भरी पिकअप कुंतासर बीकानेर से रतनगढ़ की तरफ व कार हिसार (हरियाणा) से बीकानेर की तरफ जा रही थी कि थाने से करीब डेढ़ किमी दूर भरपालसर फाटे के पास दोनों की भिड़ंत हो गई। घटना में हिसार के शांतिनगर निवासी दीपक कक्कड़ व कुलश्रेष्ठ कक्कड़ की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में भाई बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार दीपक भादरा एसबीआई बैंक में मैनेजर है व कुलश्रेष्ठ पेशे से पत्रकार है, जो बीकानेर आईजी कार्यालय किसी काम से जा रहे थे। वहीं, हादसे में बीकानेर जिले के गांव कुंतासर निवासी पिकअप चालक अशोक, दिनेश, विनोद तथा कार चालक हिसार निवासी सोनू व सादुलपुर के धानोठी छोटी निवासी एडवोकेट वेदपाल घायल हो गए हैं।
