भाजपा अध्यक्ष विपक्षी दलों की गोलबंदी से घबराकर बौखलाहट में अमर्यादित, अलोकतांत्रिक भाषा का कर रहे हैं प्रयोग: अरूण कुमार यादव | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; 

भाजपा अध्यक्ष विपक्षी दलों की गोलबंदी से घबराकर बौखलाहट में अमर्यादित, अलोकतांत्रिक भाषा का कर रहे हैं प्रयोग: अरूण कुमार यादव | New India Times​युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरूण कुमार यादव ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा मोदी की बाढ़ में सांप-नेवला और कुता-बिल्ली एक हुए जैसे बयान की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा अध्यक्ष विपक्षी दलों की गोलबंदी से घबराकर बौखलाहट में अमर्यादित, अलोकतांत्रिक भाषा का प्रयोग विपक्षी दलों के लिए कर रहे हैं। स्वस्थ लोकतंत्र में इस तरह की घिनौनी भाषा का कोई स्थान नहीं है। इस तरह के बयान देने के पहले भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आज भाजपा 02 से 282 सीट तक गठबंधन के सहारे ही पहुंची है और गठबंधन के सहारे ही सरकार बनाई है। पीएम नेरन्द्र मोदी और अमित शाह अब खुद समझने लगे हैं कि भाजपा का उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।

देश की जनता अब बहकावे में नहीं आने वाली है इसलिए विचलित और हताश होकर अनाप-शनाप बोल रहे हैं। 2019 के आम चुनाव में सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा घिनौनी से घिनौनी काम करने पर उतर आयी है उसी का परिणाम है कि विपक्षीयों को दबाने और डराने के लिए सीबीआई, ईडी जैसी केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर लालू यादव जी जैसे नेताओं को जेल भेजने का काम किया है। लेकिन देश की जनता इस तरह की घटिया और ओछी राजनीति को समझ रही है। देश की जनता भाजपा को 2019 के आम चुनाव में सबक सिखायेगी और सत्ता से उखाड़ फेंकेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version