तारिक खान, रायसेन (मप्र ), NIT;
सुल्तानगंज वन विभाग क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर मे बुधवार की रात करीब नौ बजे मेहताब सिंह दांगी के ग्राम से आधा किलोमीटर दूर खेत वाले कुएं मे नील गाय गिर गयी थी। समीप ही आपने खेत पर कमलेश ठाकुर ने कुएं से आवाज आने पर देखा की कुएं मे नील गाय गिरी हुई है। कमलेश द्वारा ग्राम वासियो को बताया गया और संदीप सिंह ठाकुर ने वन विभाग को सूचना दी और सुल्तानगंज से डिप्टी रेंजर एनएस रघुवंशी आपने दो वनरक्षक के साथ रात 1 बजे के करीब घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन कुआ से नील गाय निकालने में असफल रहे और सुल्तानगंज वापिस लौट गए और फिर डिप्टी रेंजर द्वारा रायसेन बेगमगंज सूचना दी जिस पर एसडीओपी अग्रवाल रायसेन रेंजर गजराज सिंह अहिरवार बेगमगंज एवं उडनदस्ता मौके पर पहुंचा और साथ में ग्राम वासियों की मदद से सुबह नौ बजे नील गाय को कुएं से निकाला गया लेकिन तबतक नील गाय दम तोड़ चुकी थी। नील गाय के शव को पशु चिकत्सक के परीक्षण उपरांत ग्राम सगौनी के समीप गऊ घाटी में दाह संस्कार किया गया।
